{"_id":"6a3a46e7dcd400b17f00854a","slug":"video-meerut-protest-held-seeking-fair-investigation-victim-demands-cbi-probe-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन, पीड़ित ने सीबीआई जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन, पीड़ित ने सीबीआई जांच की उठाई मांग
मेरठ में एक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और जांच की मांग को लेकर मंगलवार को युवाओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच अथवा सीबीआई से कराने की मांग उठाई।
पीड़ित अवनीश कुमार, पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर नारायण, थाना किठौर ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि इससे आरोपियों के हौसले बढ़ रहे हैं और उन्हें न्याय मिलने में बाधा आ रही है।
प्रदर्शनकारियों ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
प्रदर्शन के दौरान आशीष, परवीन, यशपाल, विपुल, महेंद्र, उज्ज्वल राणा, कमलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।