{"_id":"6a3a46daa963ef2d6b030bf8","slug":"video-meerut-renovation-of-shri-khatu-shyam-temple-announced-religious-activities-planned-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: खाटू श्याम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: खाटू श्याम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा घोषित
मेरठ के गांधी आश्रम के निकट स्थित भगवान परशुराम राधे कृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में श्री खाटू श्याम मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की गई। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर में स्थापित श्री खाटू श्याम जी का स्वरूप लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है और इसे एक सिद्ध पीठ के रूप में भी माना जाता है।
प्रेस वार्ता के दौरान समिति के संस्थापक मुकेश शर्मा, अध्यक्ष सुभाष शर्मा तथा विवेक गोड़ ने बताया कि मंदिर का पुनः जीर्णोद्धार श्याम भक्त अनिल गोयल की देखरेख में कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। प्रत्येक एकादशी पर संकीर्तन और भोग प्रसाद का आयोजन होगा। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड पाठ और प्रत्येक बृहस्पतिवार को महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम, श्री खाटू श्याम जी सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु धर्म और संस्कृति से जुड़ सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।