{"_id":"69e1f612a9f4e255e10abd50","slug":"video-meerut-sp-workers-protest-against-rising-fees-of-private-schools-in-meerut-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कमिश्नरी चौराहे पर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कमिश्नरी चौराहे पर किया विरोध
मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में बढ़ती फीस और मनमाने तरीके से ड्रेस व कोर्स बदलने का विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। हर साल फीस बढ़ाने के साथ-साथ ड्रेस और किताबों में बदलाव कर अभिभावकों को मजबूर किया जाता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।
कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।