{"_id":"6a3a46ea8925e3bc3f0eac3d","slug":"video-meerut-women-continue-protest-against-setback-drive-demand-protection-of-their-homes-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: घर बचाने की जंग में 50वें दिन भी डटीं महिलाएं, सेटबैक कार्रवाई के विरोध में जारी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: घर बचाने की जंग में 50वें दिन भी डटीं महिलाएं, सेटबैक कार्रवाई के विरोध में जारी धरना
मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-3 में सेटबैक कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। करीब एक माह 20 दिन से महिलाएं अपने घरों को बचाने की मांग को लेकर धरनास्थल पर डटी हुई हैं और आवास विकास परिषद की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।
धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि वर्षों से बसे हुए घरों पर की जा रही कार्रवाई से परिवारों में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। उनका आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था या समाधान के की जा रही कार्रवाई से कई परिवार प्रभावित होंगे।
महिलाओं ने प्रशासन और आवास विकास परिषद से मांग की कि प्रभावित लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कोई व्यवहारिक समाधान निकाला जाए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरनास्थल पर महिलाओं ने अपने घरों और परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई तथा प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ मामले का समाधान करने की अपील की। क्षेत्र में चल रही सेटबैक कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और विरोध का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।