{"_id":"6712452684bccb3b0c0ef89e","slug":"video-police-department-tracker-female-dog-passed-away-sp-carried-bier-serving-for-eight-years","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस विभाग की ट्रैकर मादा श्वान का निधन, एसपी ने अर्थी को दिया कंधा, आठ वर्ष से कर रहा था सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस विभाग की ट्रैकर मादा श्वान का निधन, एसपी ने अर्थी को दिया कंधा, आठ वर्ष से कर रहा था सेवा
हत्या समेत कई केसों का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस विभाग में डॉग स्क्वायड टीम में तैनात ट्रैकर मादा श्वान माया की बीमारी के चलते निधन होने पर भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व अपर पुलिस अधीक्षक आपेशन ओपी सिंह ने अर्थी को कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। पुलिस विभाग में नियुक्त ट्रैकर लेब्राडोर ब्रीड की मादा श्वान माया का जन्म 13 जनवरी 2016 को हुआ था। जिसकी ट्रेनिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर टेकनपुर में हुई थी। वर्ष 2017 से 2019 तक जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही पुुलिस विभाग में कार्य किया गया। 2019 से अब तक जनपद मिर्जापुर व सोनभद्र में कार्य किया जा रहा था। मादा श्वान माया का 10 सितंबर से स्वास्थ खराब था। उसे पेट में इंफेक्शन हो गया था। इलाज के लिये बरकछा स्थित बीएचयू के पशु चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार को मादा श्वान माया का निधन हो गया। मादा श्वान माया की निधन पर पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला आदि ने पुष्प अर्पित करने के साथ अर्थी को कंधा देकर विदाई दिया। ट्रैक्टर माया ने आठ वर्ष के अपने कार्यकाल में लगभग 125 छोटी-बड़ी घटनाओं को खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट में हुये डबल मर्डर में कालित के घर तक पहुंच गई थी। अदलहाट में हुये महिला की हत्याकांड में भी खुलासा करने में माया श्वान की महत्वपूर्ण भूमिका थी। कटरा कोतवाली के डंगहर मलिन बस्ती में भाभी व उसके बच्चों को काटकर हत्या करने के मामले में कालित के भागने वाले रास्ते तक पहुंच कर श्वान ने मदद की थी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि डाग स्क्वाड टीम में तैनात श्वान माया का बीमारी से निधन हो गया। उसे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।