{"_id":"66dda4db94834bc0a10f02b5","slug":"video-sdm-raids-fertilizer-shops-irregularities-found-letter-sent-department-for-action","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उर्वरक दुकानों पर एसडीएम की छापेमारी, मिली अनियमितता, कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा गया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उर्वरक दुकानों पर एसडीएम की छापेमारी, मिली अनियमितता, कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा गया पत्र
मिर्जापुर के लालगंज तहसील में रविवार को एसडीएम गुलाब चन्द्र के नेतृत्व में उर्वरक दुकानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें से दो दुकानों पर अनियमितता मिली। कार्रवाई के लिए पत्र विभाग को भेजा गया है। अभियान के तहत लहंगपुर क्षेत्र की सम्राट फर्टिलाइजर और हर्षा फर्टिलाइजर व लालगंज शुक्ला फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान दोनों दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर में अनियमितताएं पाई गईं। एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों ने उर्वरक वितरण से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया है। बताया कि इन दुकानों के लाइसेंसधारकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। एसडीएम ने कहा कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेशानुसार और अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा नियमों का पालन न करना गंभीर मामला है और इस पर कोई ढील नहीं दी जाएगी। छापेमारी के दौरान दुकानों पर भी उर्वरक स्टॉक, बिक्री और रजिस्टर के रखरखाव की गहन जांच की गई। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन को गड़बड़ी करने वाले दुकानों के विरुद्ध पत्र लिखकर भेजा गया। खबर लिखने तक अन्य दुकानों की जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है।जांच के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सहायक कृषि अधिकारी संजय पटेल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।