{"_id":"66dda3d92ad505ee700cd7fb","slug":"video-teachers-principals-and-managers-were-honored-excellent-work-their-faces-were-glowing","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक सम्मानित, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक सम्मानित, खिले चेहरे
संस्कार भारती की जिला इकाई की तरफ से रविवार को गोसाईं टोला स्थित एक लाज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर के कुछ विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉ. विजय उपाध्याय, कु. अमिता दुबे, अंकित कुमार मिश्रा, तृप्ति श्रीवास्तव, जयंती अग्रहरि, रेनू जायसवाल, संदीप शुक्ला के अलावा प्रबंधक निर्मला गुप्ता, जगजीत सिंह डंग तथा डायरेक्टर अनंत राज भंडारी शामिल हैं। इससे पहले संस्कार भारती के काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, जिलाध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी, महामंत्री संदीप श्रीवास्तव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद ने शिक्षकों के समक्ष चुनौती पर विचार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुज प्रताप सिंह ने वर्तमान में शिक्षकों की भूमिका व उनसे अपेक्षाओं पर विचार व्यक्त किया। इस दौरान बाल कलाकार गौरी भंडारी ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान प्रमोद चंद्र अग्रवाल, शिव मुंदड़ा, संतोष तिवारी, अरविंद अवस्थी, सुरेश मौर्य, राम नारायण, शिवलाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।