{"_id":"67d8118d3a08e64fc901b4cd","slug":"video-10-accused-including-mp-chandrashekhar-appeared-in-court-in-muzaffarnagar-warrant-recalled-this-is-the-case-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में सांसद चंद्रशेखर समेत 10 आरोपी कोर्ट में पेश, रिकॉल कराए वारंट, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में सांसद चंद्रशेखर समेत 10 आरोपी कोर्ट में पेश, रिकॉल कराए वारंट, ये है मामला
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:41 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर में आचार संहिता उल्लंघन और कोविड अधिनियम के मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी हो जाने के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर समेत 10 आरोपी कोर्ट में पेश हुए और वारंट रिकॉल कराए। विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 मार्च नियत कर दी है।
शहर कोतवाली के एसआई प्रवेश शर्मा ने छह अप्रैल 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। आसपा कार्यकर्ता अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ रोहाना टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में क्षेत्र के बहेड़ी की ओर चले गए। पुलिस को सभा की अनुमति नहीं दिखाई गई।
पुलिस ने आसपा अध्यक्ष समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। सांसद चंद्र शेखर, मोहित, मयंक, गोविन्द, रजत निठारिया, मोना गौतम, अनुज, कपिल, अजय आंबेडकर, विकास गौतम अली जैदी कोर्ट में पेश हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।