{"_id":"69aff43c23d6e758eb0db534","slug":"retired-teacher-robbed-of-cash-after-being-given-a-lift-in-a-car-in-pilibhit-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार में लिफ्ट देकर सेवानिवृत्त शिक्षक से 23 हजार रुपये लूटे, बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार में लिफ्ट देकर सेवानिवृत्त शिक्षक से 23 हजार रुपये लूटे, बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 04:06 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में कार सवार बदमाशों ने जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कनाकोर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामबिहारी लाल से 23 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। श्याम बिहारी लाल ने बताया कि वह सोमवार दोपहर खमरिया पुल की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 20 हजार रुपये निकाले थे। तीन हजार रुपये जन सेवा केंद्र से निकाले। उन्होंने कुछ रुपये अपनी जेब में और कुछ थैले में रख लिए थे।
खमरिया पुल से पीलीभीत जाने के लिए टेंपो पकड़ने जा रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार आकर रुकी और चालक ने कहा कि सर आप कहां जा रहे हैं। आपने अमरिया में मेरे साथ पढ़ाया है, आओ आपको पीलीभीत छोड़ देता हूं कहकर कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद तीन अन्य लोग कार में बैठ गए। चालक ने कार को जतीपुर नर्सरी के आगे शिवपुरिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़ दिया। नहर की पुलिया के पास जाकर उसे धक्का दिया और 23 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए। थोड़ी दूर जाने के बाद मोबाइल भी फेंक दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।