{"_id":"6a6b3190a9ee4f995204747f","slug":"video-ab-20-sal-ka-umara-ma-ha-brasata-kasara-ka-khatara-rayabral-ma-da-faraha-arashatha-bl-ehatayata-brata-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अब 20 साल की उम्र में ही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, रायबरेली में डॉ. फराह अरशद बोलीं- एहतियात बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20 साल की उम्र में ही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, रायबरेली में डॉ. फराह अरशद बोलीं- एहतियात बरतें
अमूमन पहले 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा था, लेकिन अब 20 साल की उम्र के बाद यह खतरा बढ़ गया है। यूपी में सर्वाइकल कैंसर के बाद अब ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बृहस्पतिवार को रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल की ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जन डॉ. फराह अरशद ने महिलाओं को इससे बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी। कहा कि महिलाएं स्वयं भी जांच कर सकती हैं कि उनके ब्रेस्ट में गांठ तो नहीं है। यदि गांठ है तो चिकित्सीय सलाह लेकर जांच जरूर कराएं। खासतौर से जीवनशैली में सुधार लाने के साथ ही खानपान पर ध्यान दें। यह बीमारी चुपचाप आती है, इसलिए लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी जिले की महिलाओं को इस बीमारी से जागरूक करने के लिए माह के चौथे बृहस्पतिवार को रतापुर के एक अस्पताल में ओपीडी करेंगी। लगभग हर आठवीं महिला इसके चपेट में आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।