Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
Raebareli: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली
{"_id":"6840111d7b9ddc3431087272","slug":"video-raebareli-palsa-mathabhaugdha-ma-tha-pasha-tasakara-garafatara-bhagana-ka-faraka-ma-tha-aarapa-palsa-ka-javab-fayaraga-ma-lga-gal-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raebareli: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी, सर्विलांस और लालगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो पशु तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिंग की थी जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की थी। इसमें दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी है।
सनगांव फतेहपुर निवासी मोहर्रम अली उर्फ खलीली अपने साथी मो चांद के साथ भोर पहर कार से लालगंज जा रहे थे। पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मेरुई तिराहे के पास एसओजी और पुलिस को देख इन दोनों ने कार को मोड़ लिया और दूसरी तरफ से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने इस पर कार का पीछा किया तो दीना का पुरवा गांव के पास कार गड्ढे में फंस गई और मोहर्रम अली व मो. चांद कार से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें मोहर्रम अली और मो. चांद के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास से एक कार, 21 हजार रुपये नकद और अवैध असलहा बरामद किया गया है। एएसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पशु तस्कर हैं और दोनों के खिलाफ फतेहपुर में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।