{"_id":"682748fba2a1ae469f00c87f","slug":"video-rayabral-ma-bharataya-sana-ka-samamana-ma-nakal-gaii-taraga-sharaya-yatara-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा
रायबरेली में शुक्रवार को भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी के बाद भी लोगों में देश के प्रति जज्बा उफान मारते दिखा। यात्रा श्री गुरु गोविंद सिंह उद्यान पार्क से निकलकर शहीद चौक, डिग्री कॉलेज चौराहा, हाथी पार्क, अस्पताल चौराहा दीवानी न्यायालय, घंटाघर चौराहा, सुपर मार्केट, खालसा चौक होते हुए चंदापुर कोठी परिसर में स्थित श्री जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न हुई। तिरंगा शौर्य यात्रा में सभी पंथ, वर्ग, दलों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा शौर्य यात्रा श्री जगमोहनेश्वर मंदिर पहुंचकर देश के सैनिकों के लिए पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह रहे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, अध्यक्षता रामदेव फौजी, सलोन विधायक अशोक कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, सुरेंद्र सिंह दाढ़ी,तिरंगा यात्रा संयोजक शरद सिंह, नन्द किशोर तिवारी, पप्पू लोहिया, देवेन्द्र सिंह, जन्मेजय सिंह, अनुज मौर्य,अभिषेक वर्मा विवेक शुक्ला आशुतोष पांडेय, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।