{"_id":"69d758bfd8e945e47e03455b","slug":"video-rayabral-ma-eka-katata-na-tha-thana-ma-24-lga-ka-kata-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में एक कुत्ते ने दो दिन में 24 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में एक कुत्ते ने दो दिन में 24 लोगों को काटा
यूपी के रायबरेली में एक काले कुत्ते की दहशत है। दो दिन में इस कुत्ते ने 24 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सूदनखेड़ा मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली निशा ने बताया कि वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी पीछे से आए कुत्ते ने उन्हें काट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। इसी दौरान पड़ोस की ममता को भी उसी कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता अस्पताल रोड से सूदनखेड़ा, बेहटा चौराहा होते हुए मलपुरा और महाखेड़ा की ओर भागा। रास्ते में उसने कई लोगों को निशाना बनाया। घायलों में नगर के संतोष, सुरेश, अनुज यादव, रामस्वरूप, अभि, चंद्रप्रकाश, सौरभ, प्रज्ञा, राजाराम, अभ्यांश, आशीष, अनूप, चंद्रकांत, अमित, अंजलि और रामखेलावन समेत अन्य शामिल हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि अस्पताल में एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) की पर्याप्त उपलब्धता है। कुत्ते के काटने से आए सभी मरीजों का उपचार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।