{"_id":"6a6b407cd864b0a5c90d1b72","slug":"video-rayabral-ma-savaya-thhana-ka-karasaga-btha-saugdhaka-maraga-para-tarafaka-thapa-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सवैया धनी की क्रॉसिंग बंद, सड़क मार्ग पर ट्रैफिक ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सवैया धनी की क्रॉसिंग बंद, सड़क मार्ग पर ट्रैफिक ठप
रायबरेली में रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड स्थित सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे बंद कर दी गई। क्रासिंग पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है, जो शुक्रवार को शाम 6 बजे तक चलेगा। क्रॉसिंग बंद होने से रोड ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा, वहीं ट्रेनों को धीमी रफ्तार से पास कराया जाता रहा। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी होने के बावजूद काफी वाहन पहुंचते रहे, जिनमें से चौपहिया वाहनों को लौटना पड़ा। दोपहिया वाहन सवार जान जोखिम में डालकर क्रॉसिंग के आसपास रेलवे ट्रैक पार करते नजर आए। हालांकि बाद में रेलवे सुरक्षा बल ने ऐसा कर रहे लोगों को रोका।
इस क्रॉसिंग से ऊंचाहार-डलमऊ सड़क मार्ग गुजरा है। रेलवे क्रॉसिंग के पैरामीटर को सही करने के साथ अन्य मरम्मत कार्य कराने का काम शुरू हुआ। काम शुरू करने से पहले क्रॉसिंग पूरी तरह बंद कर दी गई, ताकि वाहनों का आवागमन रोका जा सके। क्रॉसिंग की तरफ वाहन न पहुंच सके और चालकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पहले से ही मार्ग परिवर्तन कर दिया गया था। इसके बावजूद काफी वाहन चालक क्रॉसिंग तक पहुंचने के बाद लौटते नजर आए।
डायवर्जन वाले स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) इजहार कलीम ने बताया कि क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के दौरान पहले रबर पैड निकाले गए। इसके बाद ट्रैक की गिट्टी हटाई गई, फिर क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदला गया। मरम्मत कार्य के दौरान फाटक बंद रहे। यह काम शुक्रवार को शाम 6 बजे तक चलेगा। समय से काम पूरा कराकर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।