{"_id":"69b56a099bc35a7d5c0ff5c7","slug":"video-rayabral-ma-thal-ka-tharaya-haii-kama-fara-satha-satha-rahana-ka-khaii-kasama-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दिलों की दूरियां हुई कम, फिर साथ-साथ रहने की खाई कसमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में दिलों की दूरियां हुई कम, फिर साथ-साथ रहने की खाई कसमें
रायबरेली में दीवानी कचहरी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इसमें विभिन्न मामलों के मामलों का निपटारा किया गया। खासकर परिवार न्यायालय के जरिए उन दंपतियों की दिलों की दूरियां कम करके उन्हें एक साथ रहने के लिए राजी किया, जो आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे थे। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय भूपेंद्र राय, अपर प्रधान न्यायाधीश चंद्रमणि मिश्रा, रचना सिंह की मौजूदगी में कुल 27 दंपती जोड़ों के बीच सुलह कराई गई। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मामूली बातों को लेकर सभी में नाराजगी थी। एक साथ सभी को बैठाया गया और आपस में सुलह कराई गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जेल बंदियों की तरफ से तैयार की गई सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।