{"_id":"6978689ce875b134d6077bd8","slug":"video-video-bjal-vabhaga-ka-khalfa-kaya-paratharashana-karata-ka-capata-ma-aana-sa-jhalsa-linamana-60-lkha-maaavaja-thana-ka-maga-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन... करंट की चपेट में आने से झुलसा लाइनमैन, 60 लाख मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन... करंट की चपेट में आने से झुलसा लाइनमैन, 60 लाख मुआवजा देने की मांग
ऊंचाहार में करंट की चपेट में आने से झुलसे संविदा लाइनमैन के परिजन व ग्रामीण ऊंचाहार उपकेंद्र पहुंचे । ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही के चलते घटना होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और उनका इलाज कराने व 60 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन उसका इलाज कराने या मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।
हटवा गांव निवासी लाइनमैन सूरजभान (26) शनिवार की शाम दिलमनपुर नाला पुल के पास पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। उनके कमरे में चोट आई है वह उठने में असमर्थ है। उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था लेकिन घर वाले रात में उन्हें लेकर घर लौट आए।
मंगलवार की सुबह लाइनमैन को चारपाई पर लिटाकर उपकेंद्र पहुंचे। उनके पिता रामफेर ने बताया कि बिना शट-डाउन बेटे को खंभे चढ़ाया। इससे वह झुलस गया। अब इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उसका इलाज कराया जाए और परिवार के भरण पोषण के लिए 60 लाख रुपए देने की मांग की है। फिलहाल नाराज परिजन व ग्रामीण उपकेंद्र पर ही डटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।