{"_id":"69c788510e40a345c501d748","slug":"video-video-gasa-bka-karana-ja-raha-mahal-ka-sada-na-patakakara-kaya-ghayal-gabhara-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस बुक कराने जा रही महिला को सांड ने पटककर किया घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस बुक कराने जा रही महिला को सांड ने पटककर किया घायल, गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में शनिवार को आवारा सांड के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला गैस बुक कराने के लिए घर से निकली थी।
गांव निवासिनी कमला (45) पत्नी संतोष शनिवार सुबह करीब 11 बजे गैस बुक कराने जा रही थीं। गांव से कुछ दूर आगे बढ़ते ही पीछे से आए एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को भगाया और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला के भतीजे ने बताया कि गांव में काले रंग के आवारा सांड का आतंक व्याप्त है। इससे पहले भी सांड ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। घटना के बाद ग्रामीणों मे दहशत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।