{"_id":"6a70697f2bc2cb871a07e669","slug":"video-video-rayabral-ma-ii-rakasha-sa-takaraya-taraka-eka-yavaka-ka-mata-paca-lga-ghayal-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में ई-रिक्शा से टकराया ट्रक, एक युवक की मौत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में ई-रिक्शा से टकराया ट्रक, एक युवक की मौत पांच लोग घायल
बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अवशानेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के सोमवार को सुबह जलाभिषेक कर ई रिक्शा से वापस आ रहे श्रद्धालु तरौंजा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के ढेकवा वार्ड निवासी शिवम उर्फ भोलेंद्र चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया, मोहित, अंकित, अमन, आदर्, शशि, मुकेश,रौनक, विवेक सहित नौ लोग रविवार की रात 20 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान शिव सावन के प्रथम सोमवार को बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अवशानेश्वर महादेव मंदिर गए थे। सोमवार सुबह दर्शन करने के बाद ई-रिक्शा से घर वापस आ रहे थे।
रास्ते में बांदा बहराइच मार्ग स्थित तरौंजा गांव के पास ई रिक्शा को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा में सवार सभी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में पांच लोगों को जिला अस्पताल पर कर दिया गया है।शिवम उर्फ भोलेंद्र चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया की मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं अमन,मुकेश,रौनक, मोहित का लखनऊ में इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।