Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Saharanpur News
›
If faith resides in the heart, one finds support in Shyam; devotees swayed until late into the night during the *Kirtan* of Baba Shyam.
{"_id":"69dbb6408103c7d6a800c3a5","slug":"video-if-faith-resides-in-the-heart-one-finds-support-in-shyam-devotees-swayed-until-late-into-the-night-during-the-kirtan-of-baba-shyam-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मन में हो विश्वास अगर, तो श्याम सहारा मिलता है, बाबा श्याम के कीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मन में हो विश्वास अगर, तो श्याम सहारा मिलता है, बाबा श्याम के कीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
सहारनपुर। नकुड़ नगर स्थित केएलजीएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्री श्याम दीवाना सेवा मण्डल समिति (रजि.) द्वारा बाबा श्याम का पांचवां वार्षिक कीर्तन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़े श्याम प्रेमियों ने बाबा के भजनों पर झूमकर अपनी आस्था प्रकट की। शनिवार रात को आयोजित महोत्सव में विधायक मुकेश चौधरी, पवनसिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मयंक चौधरी, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी आदि ने भी कीर्तन में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण ड्रोन के माध्यम से की गई भव्य पुष्प वर्षा रही। इसके साथ ही बाबा का अलौकिक श्रृंगार और इत्र वर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम स्थल पर सजे बाबा के भव्य दरबार को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और उन्हें खाटू धाम की पावन धरती जैसा अनुभव हुआ। कीर्तन में मुख्य गायक परविन्द्र पलक (फतेहाबाद), अंकित शर्मा (फरीदाबाद) और शिवम सुखीजा (सहारनपुर) ने अपने मधुर भजनों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया और भजनों पर जमकर नृत्य किया। समिति द्वारा भक्तों के लिए बैठने तथा पेयजल की सुचारू व्यवस्था की गई थी। इस दौरान समिति द्वारा श्याम रसोई का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्याम प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्य विनीत शर्मा, सचिन बंसल, प्रशांत प्रधान, नीरज सिंघल, वैभव गोयल, विकास रोहिला, अभिनव मित्तल, दीपक चौधरी, यमन मित्तल, सचिन नामदेव, विशाल मित्तल, कार्तिक मित्तल, अमन सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।