{"_id":"685a926314006617850b19e0","slug":"video-saharanpur-long-queue-of-farmers-at-the-cooperative-society-to-buy-urea-fertilizer-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: यूरिया खाद लेने के लिए सहकारी समिति पर किसानों की लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: यूरिया खाद लेने के लिए सहकारी समिति पर किसानों की लगी लंबी लाइन
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 24 Jun 2025 05:26 PM IST
Link Copied
सहारनपुर जनपद के नागल में गांव दंघेड़ा स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति पर यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी है किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और हर एक किसान युरिया लेने को बेताब है जिसके लिए किसान घंटो लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। किसान मोहन सिंह, राजकुमार, इकबाल, प्रवीण कुमार, इस्लाम, राजीव त्यागी, पवन सिंह आदि का कहना है कि करीब एक माह बाद समिति पर यूरिया खाद आया है फिलहाल किसान को गन्ना एवं धान की फसल में यूरिया डालने की आवश्यकता है लेकिन समिति पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है आज सुबह किसानों को जानकारी मिली की समिति मे 303 बोरे खाद के आये है तो भारी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए और घंटो लाइन मे लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे हालांकि इस दौरान कुछ रसूखदार किसान ट्रैक्टर बुग्गी में 10 से 15 बोरे तक भरकर ले जाते नजर आए जिससे करीब 40 किसानों को खाद नहीं मिल पाया है। समिति के एमडी विकास त्यागी ने बताया की समिति से करीब दो हजार किसान जुड़े हुए हैं यूरिया खाद की सरकारी स्तर पर ही किल्लत है जबकि उन्होंने 660 बोरों का चैक अंडवास भेजा हुआ हैं कि किसानों की आवश्यकता अनुसार यूरिया खाद उपलब्ध करा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।