{"_id":"689dbf3ee89d4cb90a0d8d42","slug":"video-saharanpur-shanidev-temple-gate-broken-and-goods-worth-thousands-of-rupees-stolen-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: शनिदेव मंदिर का गेट तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: शनिदेव मंदिर का गेट तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी किया
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 14 Aug 2025 04:19 PM IST
Link Copied
सहारनपुर जनपद में चोरों ने गांव अघ्याना रोड स्थित शनिदेव मंदिर का गेट तोड़कर लगभग चालीस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
अघ्याना रोड स्थित श्री नवग्रह शनि शिला पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पवन शर्मा ने बताया बुधवार रात वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर का लोहे का गेट अच्छी तरह बंद करके घर चले गये थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौणे पांच बजे आकर देखा कि मंदिर का लोहे का गेट टूटा हुआ और कुछ सामान बाहर पड़ा मिला। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो वहां रखा इनवर्टर, बैटरा, पांच किलोवाट का स्टेबलाइजर, एम्प्लीफायर व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब मिला।
पुजारी ने बताया कि चोरों घटना को अंजाम देने से पहले कुछ दूरी पर स्थित बिजली खौभे से मंदिर का केबल हटाया और उसके बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए लोहे के गेट को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया कि मंदिर के बाहर लोहे का एक मुड़ा हुआ पाइप पड़ा मिला है, जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने पाइप की मदद से ही गेट को तोड़ा होगा। पुजारी ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब चालीस हजार रुपये बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।