{"_id":"6863cde2751e0a7aae03c550","slug":"video-farmers-protested-against-selling-fertilizers-at-higher-prices-in-shahjahanpur-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में महंगे दर पर बिक रही खाद, विरोध में खुदरा व्यापारी-किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में महंगे दर पर बिक रही खाद, विरोध में खुदरा व्यापारी-किसानों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में महंगी दरों पर खाद मिलने और उसके साथ गैरजरूरी उत्पाद देने का विरोध करते हुए खुदरा व्यापारियों के साथ किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर ओवररेटिंग और टैगिंग पर रोक लगाने की मांग की। मंगलवार सुबह भारतीय कृषक दल के बैनर तले खुदरा खाद, बीज, रसायन व्यापारी और किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि यूरिया व अन्य उर्वरक निर्धारित रेट पर खुदरा व्यापारी को प्राप्त नहीं हो रहे हैं। थोक विक्रेता मनमाने रेट पर माल की आपूर्ति करते हैं। थोक विक्रेता 30-40 प्रतिशत अन्य उत्पादों की टैगिंग करके यूरिया व अन्य उर्वरक दे रहे हैं। टैगिंग को पूरी तरह से बंद करना चाहिए। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। खुदरा व्यापारी से किसान द्वारा खरीदे गए प्रत्येक सीलबंद उत्पाद के फेल होने की दशा में संबंधित कंपनी को दोषी मानकर कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, भानु प्रताप गंगवार, सतीश सक्सेना, रजनीश विवेक, विजय, जितेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता, विनीत गुप्ता, अनिल यादव, आदेश कुमार, तुषार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।