{"_id":"6978bade87b057924e002a3a","slug":"video-jayadevi-prepared-delicious-dal-rice-in-a-cooking-competition-and-won-the-first-prize-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पाक कला प्रतियोगिता में जयदेवी ने बनाया लजीज दाल-चावल, जीता पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पाक कला प्रतियोगिता में जयदेवी ने बनाया लजीज दाल-चावल, जीता पहला पुरस्कार
शाहजहांपुर में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय स्कूलों की रसोइयों ने अपने खाना बनाने के हुनर का प्रदर्शन किया। नगर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल रोटी गोदाम की जय देवी ने लजीज दाल-चावल बनाते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। जीआईसी के खेल मैदान पर बने मंच पर मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर अर्चना वर्मा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद जिले के 30 स्कूलों से आईं रसोइयों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तय समय में बनाए गए व्यंजनों का निर्णायक मंडल में शामिल प्रतिष्ठित होटल के चीफ शेफ पूरन सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण कुमार, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. दीक्षा तिवारी व कंपोजिट स्कूल अकर्रारसूलपुर ददरौल व कंपोजिट स्कूल रोटी गोदाम नगर क्षेत्र की दस छात्राएं शामिल हुईं। सबसे बेहतर दाल-चावल बनाने पर जय देवी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उन्हें 3500 रुपये का पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर जीजीआईसी की उर्मिला राठौर रही। उन्हें 2500 रुपये दिए गए। प्राथमिक विद्यालय ढकिया हमीदनगर सिंधौली की रसोइया आरती की तहरी को तृतीय पुरस्कार दिया। उन्हें 1500 रुपये देकर पुरस्कृत किया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार धनराशि के अलावा तीन सौ रुपये यात्रा भत्ता व तीन सौ रुपये सांत्वना पुरस्कार के तौर पर दिए गए। विजेताओं को बीएसए, जीआईसी की प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक एमडीएम निश्चय सिंह, एमडीएम प्रभारी मनोज सिंह, प्रेमपाल गंगवार, इमरान सईद खां, श्रुति शर्मा आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।