{"_id":"6a0197c2bba91c507a018014","slug":"video-kalash-yatra-taken-out-on-the-foundation-day-of-hanuman-temple-in-shahjahanpur-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा, बजरंगबली के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा, बजरंगबली के गूंजे जयकारे
Mukesh Kumar
Updated Mon, 11 May 2026 02:18 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर कलश यात्रा निकाली गई। इस बीच ढोल की थाप पर श्रद्धालु जय-जयकार करते हुए झूम उठे। भंडारे का भी आयोजन किया गया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रांत सक्षम विभाग संयोजक नीरज वाजपेयी, जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, महासचिव योगेंद्र मोहन त्रिपाठी ने किया। इसके बाद भव्य कलश यात्रा में महिलाओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा गर्राघाट पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। गाजे-बाजे और ढोल के साथ निकाली गई शोभायात्रा का लोगों ने कई जगह पर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। मंदिर में विशेष पूजा और अनुष्ठान किया गया। मंदिर में भजन-कीर्तन आरती के बाद भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में लक्ष्मी कश्यप, संगीता बाजपेयी, योगेंद्र मोहन त्रिवेदी, श्रवण कुमार, सूरज कश्यप, सुनीता कश्यप, सुषमा कश्यप, नेहा बाजपेयी, अरुण कश्यप, रामकुमार गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।