{"_id":"6a0eee9261c2fb90a20f9bcd","slug":"video-lekhpal-recruitment-exam-held-at-13-centers-in-shahjahanpur-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में 13 केंद्रों पर हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 1099 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में 13 केंद्रों पर हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 1099 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
Mukesh Kumar
Updated Thu, 21 May 2026 05:07 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा 2026 बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिले के 13 केंद्रों पर आए अभ्यर्थियों को प्रश्नों ने उलझा दिया। परीक्षा में 1099 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से लेखपाल भर्ती परीक्षा प्रारंभ हुई। कई जिलों से आए अभ्यर्थी सुबह ही केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से आए थे। तमाम अभ्यर्थी ट्रेन के जरिये भी पहुंचे थे। दस बजे से आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, जीएफ कॉलेज, जीआईसी, एबी रिच कॉलेज समेत 13 केंद्रों पर सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 5424 में से 4325 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। जबकि 1099 गैरहाजिर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।