{"_id":"68358e6674dff92ad900778d","slug":"video-mock-drill-in-government-medical-college-shahjahanpur-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल, आग से बचाव की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल, आग से बचाव की दी गई जानकारी
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन रिसाव के बाद मचे हड़कंप के बाद मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें कूड़े में आग लगने के बाद बुझाने के तरीकों के बारे में अस्पताल स्टाफ की जानकारी दी गई। दोपहर करीब एक बजे एफएसओ डॉ.बीएन पटेल के नेतृत्व में मॉक ड्रिल हुई। आसपास के कूड़ा-करकट को एकत्रित करने के बाद उसमें आग लगाई और फिर अग्निशमन यंत्र से बुझाने की जानकारी दी गई। एफएसओ ने बताया कि अग्निकांड होने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर लेकर जाएं, साथ ही आग को बुझाने को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें। उन्होंने गैस लीक होने पर फायदे और नुकसान भी गिनाए। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार, डॉ.अखिलेश कुमार, डॉ.शबाहत हुसैन, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।