{"_id":"669505f7597d11b31d0d0d7a","slug":"video-shahajahapara-ka-rajakaya-madakal-kalja-sa-bugdhha-ka-pana-nakal-savasathaya-savae-bhal-karana-ka-kavayatha-shanpr","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज से बाढ़ का पानी निकला, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज से बाढ़ का पानी निकला, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की कवायद शुरू
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी भरने की वजह से ठप स्वास्थ्य सेवाओं को फिर से बहाल करने की कवायद शुरू कर दी गई। सोमवार को अस्पताल में पूरे दिन कार्य चलता रहा। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी शहर के अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को भरने के कारण खाली करना पड़ा था। अधिकारियों ने यहां भर्ती करीब तीन सौ मरीजों को शिफ्ट कराया था। रविवार को पानी कम होने के बाद अजीजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। दूसरे दिन भी कार्य चलता रहा। जलभराव होने के चलते भीगी दवाओं व अन्य उपकरणों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। बिजली की आपूर्ति भी दोपहर में शुरू हो गई। जनरेटर भी सही करा दिया है। प्राचार्य ने बताया कि मरीजों को जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयास चल रहे हैं। प्राचार्य के अनुसार, मंगलवार से ओपीडी को शुरू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।