{"_id":"6a7b2b07a8bbd3050e0f978e","slug":"video-shahjahanpur-female-students-administered-albendazole-awareness-raised-about-health-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। इस बीच कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि एक से 19 वर्ष तक के कृमि संक्रमण से मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एल्बेंडाजोल की निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में कमजोरी, भूख कम लगना और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। समय-समय पर कृमिनाशक दवा देने से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलती है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान का लाभ केवल विद्यालय जाने वाले बच्चों तक सीमित न रहे, बल्कि स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों तक भी दवा पहुंचाई जाए। इसके लिए अभिभावकों और शिक्षकों को जागरूक होकर सहयोग करना चाहिए। कहा कि स्वस्थ बच्चे ही मजबूत समाज की नींव हैं। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकारी स्वास्थ्य अभियानों में सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल गंगवार, प्रधानाचार्य राखी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।