{"_id":"69baa37baebec7dbb40478da","slug":"video-sp-mahila-sabha-staged-a-protest-against-the-shortage-of-cooking-gas-in-shahjahanpur-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रसोई गैस की किल्लत के विरोध में सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रसोई गैस की किल्लत के विरोध में सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:37 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सपा महिला सभा ने गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए खिरनीबाग चौराहे पर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सिलिंडर को प्रतीकात्मक तौर पर उठाकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही गैस सिलिंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने की मांग की गई। महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में महिलाएं जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुई। यहां से सिलिंडर उठाकर नारेबाजी करती हुई चौराहे पर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि विगत कई दिनों से गैस सिलिंडर की किल्लत है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह मामला महिलाओं से सीधे जुड़ा है। पहले से काफी महंगाई है। अब सिलिंडर के लिए जूझना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष जाफरीन, निधि श्रीवास्तव, ममता देवी, राज बेटी, अरुण गुप्ता, विटोली देवी, सुनीता देवी, नन्ही, सीमा, प्रियंका, सुनीता राणा, बबीता कश्यप आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।