{"_id":"674489f8491057abd2058a66","slug":"video-atararashhataraya-mahal-hasa-unamalna-thavasa-para-sharavasata-ma-karayakarama-aayajata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर श्रावस्ती में कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर श्रावस्ती में कार्यक्रम आयोजित
श्रावस्ती में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सोमवार को जय प्रकाश नारायण आवासीय राजकीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य ने किया। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से महिला हिंसा उन्मूलन पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य कादंबिनी सिंह ने कहा कि पूर्व काल में महिलाएं सशक्त होती थी। उन्हें न सिर्फ स्वयं से अपना वर चुनने का अधिकार था। बल्कि वह घुड़सवारी, तीरंदाजी, तलवारबाजी करना भी जानती थी। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को लोहे के चने चबवाए। तो रजिया सुल्तान ने दिल्ली सल्तनत संभाला। हमारे यहां पुरुषों के पहले महिलाओं का ही नाम लिया जाता था। लेकिन वह हिंसा का शिकार भी हुईं। आज भी समाज में महिला हिंसा कम नहीं हुई है। महिलाओं को हिंसा से मुक्ति दिलाने के लिए जहां तमाम योजनाएं चलाई जा रहीं है। वहीं 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से महिला हिंसा उन्मूलन पर अपने विचार रखे। इस मौके पर शिक्षिका शालिनी शर्मा, नीलम शर्मा, नीतू सिंह, रुचि सिंह, अनुष्का प्रजापति, मंजू गुप्ता, पूनम सिंह सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।