{"_id":"6853ee389d8e15264d05a11d","slug":"video-sharavasata-ma-naja-asapatal-ma-navajata-ka-mata-para-parajana-na-kaya-hagama-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
यूपी के श्रावस्ती में भिनगा स्थित लखनऊ हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मार्ग जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
सिरसिया थाना क्षेत्र के भरथा कला गांव निवासी गौस मोहम्मद ने बताया कि उसकी पत्नी साफिया का 15 जून को भरथा उपकेंद्र पर प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद बच्चे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया।
ऐसे में शिशु को बहराइच न ले जाकर 17 जून को भिनगा स्थित लखनऊ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को चिकित्सक की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। शिशु की मौत से नाराज परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। बाद में भिनगा-बहराइच मार्ग जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची भिनगा पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया।
लखनऊ हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि मैंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे वेंटिलेटर सुविधा के लिए बहराइच ले जाने की सलाह दी थी। लेकिन, परिजन नहीं ले गए। ऐसे में करीब दो घंटे के बाद शिशु की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।