{"_id":"6853e4989d8e15264d05a115","slug":"video-sharavasata-ma-sarakara-jamana-para-bna-tha-matharasa-dhahae-gae-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में सरकारी जमीन पर बने दो मदरसे ढहाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के श्रावस्ती में सार्वजनिक भूमि पर एवं बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर ऐसे मदरसों पर बुलडोजर चला। टीम ने जमुनहा तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर बने दो मदरसों को ध्वस्त कराया।
जमुनहा तहसील क्षेत्र के बेगमपुर गांव के मजरा बघमरी में गाटा संख्या 884, रकबा 0.016 खाद गड्ढा की भूमि पर मदरसा बना था। यह अशरफिया इजहारुल उमूल के नाम से संचालित था। इसके अलावा हसनपुर के गाटा संख्या 73, रकबा 0.016 खलिहान की भूमि पर भी मदरसा बना था। यह गौसिया जियाउल कुरान के नाम से संचालित था।
जांच रिपोर्ट के आधार पर टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। इन दोनों मदरसों को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, कानूनगो रामधीरज तिवारी, लेखपाल सुरेंद्र प्रताप थारू सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।