{"_id":"6a292e27f9be81d6010e8b0b","slug":"video-sharavasata-ma-sathagathha-halta-ma-vavahata-ka-mata-thahaja-hataya-ka-aarapa-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
यूपी के श्रावस्ती में इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुनहवा बनकटी निवासी विवाहिता की मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर आई पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ससुरालीजनों के मुताबिक, सपना (22) की तबियत मंगलवार की देर रात अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां मनोहरापुर निवासी खातूना बेगम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी सपना का निकाह दो साल पहले मुनीष के साथ हुआ था।
उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार मुनीष को उपहार दिए थे लेकिन निकाह के बाद से ही मुनीष दहेज में बाइक व सपना के ससुर अय्यूब एक लाख रुपये नकद मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को सभी प्रताड़ित करते थे। मुनीष मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और मंगलवार को ही घर वापस लौटा था। लौटते ही उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी। मां खातूना ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के शरीर व गले पर चोट के निशान मिले हैं। खातूना ने दामाद, ससुर, देवर व देवरानी पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजाहै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।