{"_id":"67c0274a85b76870b109084d","slug":"video-sharavasata-sathagathha-parasathataya-ma-lpata-yavaka-ka-fatha-sa-ltakata-mal-shava-paravara-ma-maca-kaharama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिगिरिया निवासी एक युवक बुधवार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसका शव बृहस्पतिवार गांव से दो किलोमीटर दूर सिरसिया थाना क्षेत्र के जानकी नगर गांव के पास बबूल के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरैया तराई के मजरा जगिरिया निवासी संदीप कुमार पांडेय (20) बुधवार को घर से कही गया था। जहां से वापस घर नहीं लौटा। परिवार के लोग संदीप की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर के कुछ ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए निकले थे। जिन्हें गांव के बाहर लगे बबूल के पेड़ से एक युवक का शव लटकता दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गांव आकर लोगों को दी। तभी तलाश करते हुए पहुंचे संदीप के पिता शिव दयाल पांडेय व अन्य परिजनों ने शव की पहचान कर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसी के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।