{"_id":"67c02838c7a6536c860fd099","slug":"video-sharavasata-taral-sa-utarata-samaya-kacalkara-chhaha-sal-ka-blka-ka-mata-paravara-ma-maca-kaharama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती: ट्राली से उतरते समय कुचलकर छह साल के बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती: ट्राली से उतरते समय कुचलकर छह साल के बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
महाशिवरात्रि पर निकाले गए जुलूस में बुधवार को शामिल होकर देर रात वापस घर लौटा बालक ट्राली से उतरते समय पहिया के नीचे आ गया जिसे गंभीर हालत में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के चिल्हरिया स्थित शिव मंदिर से बुधवार को शिव विवाह की झांकी निकाली गई थी। यह झांकी आसपास गांवों से भ्रमण कर वापस शिव मंदिर पहुंची। इस दौरान झांकी में शामिल ट्रैक्टर ट्राली से गांव निवासी विश्वनाथ उपाध्याय का छह वर्षीय पुत्र अमित कुमार भी गया था। जैसे ही अमित ट्राली के पहिए पर पैर रख नीचे उतरने लगा तभी चालक ने ट्राली को साइड लगाने के लिए बढ़ा दिया। इस दौरान अचानक अमित ट्राली के नीचे आ गया उसके सिर पर ट्राली का पहिया चढ़ गया।
उसे आनन फानन में एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष सिरसिया राज कुमार सरोज ने घटनास्थल का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।