{"_id":"6a3e4ec78954232d770999f3","slug":"video-video-1982-lkha-nakatha-va-2365-kalgarama-gaja-ka-satha-tha-garafatara-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 19.82 लाख नकद व 2.365 किलोग्राम गांजे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 19.82 लाख नकद व 2.365 किलोग्राम गांजे के साथ दो गिरफ्तार
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने 2.365 किलोग्राम गांजे के साथ एक युवक व महिला को गिरफ्तार किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 1.18 लाख रुपये है। टीम ने आरोपियों के पास से गांजा बिक्री का 19.82 लाख रुपये नकद भारतीय व 320 रुपये नकद नेपाली जब्त किया।
कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसपी राहुल भाटी ने बताया कि मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को वांछितों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जमुनहा गांव में गांजा बिक्री की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी ने संयुक्त टीम के साथ जमुनहा गांव में दबिश देकर परचून की दुकान के बाहर बैठे शिवप्रसाद को गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी सहयोगी लक्ष्मी को गिरफ्तार किया।
तलाशी में दोनों के पास से दो किलो 365 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 18 हजार रुपये है। इसके अलावा 19 लाख 82 हजार 645 रुपये भारतीय नकद और 320 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। साथ ही उनके पास से चार डिब्बा गांजा पीने वाला कोगो चिलम, 23 खुले हुए कोगो चिलम, चार बंडल गांजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, 48 खुली हुई गांजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, एक स्टेपलर, एक नेपाली पासपोर्ट बरामद हुआ। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। लक्ष्मी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका पति बिकाऊलाल नेपाल से गांजा मंगवाता है और शिव प्रसाद के माध्यम से उसे बेचवाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।