{"_id":"69f9d287eaff6b2bd805909e","slug":"video-video-haiitashana-lina-sa-jhalsakara-yavaka-ka-mata-garamanae-ma-aakarasha-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईटेंशन लाइन से झुलसकर युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईटेंशन लाइन से झुलसकर युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
सोनवा थाना क्षेत्र के परहलादा गांव निवासी बंसराज (32) की मंगलवार की दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह साइकिल से लालपुर चौराहे पर सामान खरीदने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
मृतक बंसराज 11,000 केबीए की विद्युत लाइन की चपेट में आया और मौके पर ही झुलस गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह विद्युत लाइन पिछले चार दिनों से खेत में टूटी पड़ी थी। इसमें लगातार विद्युत आपूर्ति जारी थी।
लोगों ने इसकी सूचना कई बार विद्युत उपकेंद्र गिलौला को दी थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन की मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
घटना की सूचना पर सोनवा थानाध्यक्ष बिसुनदेव पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। सीओ भरत पासवान भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।