{"_id":"67ffae3ad998c6418d0a1820","slug":"video-sitapur-hasatarashatara-na-l-aparathha-sa-thara-rahana-ka-shapatha-kaha-hara-aparathha-ka-thaga-sacana-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sitapur: हिस्ट्रीशीटरों ने ली अपराध से दूर रहने की शपथ, कहा- हर अपराध की देंगे सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: हिस्ट्रीशीटरों ने ली अपराध से दूर रहने की शपथ, कहा- हर अपराध की देंगे सूचना
हम शपथ लेते हैं कि अपराध से दूर रहेंगे...पुलिस को हर अपराध की सूचना देंगे। किसी भी आपराधिक षडयंत्र का पता लगाने में पुलिस की मदद करेंगे। यह संकल्प क्षेत्र के 25 हिस्ट्रीशीटरों ने बुधवार को थाना परिसर में लिया। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने सभी को समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अमन व शांति से रहने की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 25 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर समझाया गया। सभी ने अपराध से दूर रहने का संकल्प लिया है। इस दौरान परमेश्वर दयाल (60), राजकिशोर मौर्या (48), सोनू (34), सरोज कुमार (35), विमलेश मौर्या (53), देशराज (40) संग हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी व अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल हिस्ट्रीशीटर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।