{"_id":"69c53832009a845203078d86","slug":"video-130-horns-and-loudspeakers-crushed-by-bulldozer-stern-warning-issued-to-motorists-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर से रौंदे गए 130 हूटर-लाउडस्पीकर, वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर से रौंदे गए 130 हूटर-लाउडस्पीकर, वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी; VIDEO
तेज आवाज में गाना बजाते हुए और हूटर लगाकर चलने वालों की अब खैर नहीं रहेगी। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई और हूटर-लाउडस्पीकर उतरवाकर उसे नष्ट कराने का अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ रणधीर मिश्रा ने लोढ़ी टोल प्लाजा के पास हाइवे पर उतरकर वाहनों की जांच की। इस दौरान जहां ट्रकों और उनके केबिन के बाहर अवैध रूप से लगाए गए हूटर-लाउडस्पीकर को उतरवाया गया। वहीं इसके जरिए तेज आवाज में फूहड़ गीत बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान उतरवाए गए कुल 130 हूटर-लाउडस्पीकर पर बुलडोजर चलाकर नष्ट भी किया गया। चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा हूटर या लाउडस्पीकर लगा पाया गया तो वाहन को सीज करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि एक तरफ तेज हार्न से आवागमन करने वालों को कई तरह की दिक्कत होती है। वहीं यह स्थिति कई बार हादसे का कारण बन जाती है। तेज आवाज में फूहड़ गाना बजाए जाने से लोग परेशानी महसूस करते हैं। कई बार इसके चलते भी हादसे की स्थिति बन जाती है। ऐसे वाहनों की जांच और कार्रवाई के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभी ट्रकों के हूटर-लाउडस्पीकर उतरवाकर उन्हें नष्ट करवाने की कार्रवाई की गई है। आगे चलकर ऐसे वाहनों को सीज करने की भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यह अभियान सिर्फ बड़े वाहनों तक ही जारी नहीं रहेगा। हूटर चलाकर चलने वाले छोटे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि सड़क पर चलते वक्त यातायात नियमों के पालन और नियमों के प्रति अनुशासन बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि अवैध तरीके से हूटर-लाउडस्पीकर लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। स्थिति में सुधार न आने पर वाहनों को सीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।