{"_id":"69ca182f5bb953060204b65c","slug":"video-archers-from-sonbhadra-baghpat-and-muzaffarnagar-dominate-in-archery-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी में सोनभद्र, बागपत और मुजफ्फरनगर के धनुर्धरों का दिखा दबदबा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी में सोनभद्र, बागपत और मुजफ्फरनगर के धनुर्धरों का दिखा दबदबा; VIDEO
मुख्यालय क्षेत्र के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को सोनभद्र, बागपत और मुजफ्फरनगर के धनुर्धरों का दबदबा रहा। यहां के प्रतिभागियों ने सीनियर-जूनियर दोनों वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा।
सुबह आठ बजे तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामसकल, उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह, रवि भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, सचिव मनोज कुमार, अभिषेक यादव, एडवोकेट कामता यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। इसमें 30 से अधिक जिलों के धनुर्धरों ने प्रतिभाग किया। इंडियन राउंड के सब जूनियर बालक वर्ग में सोनभद्र के प्रियांशु कुमार ने 688 अंक पाकर प्रथम और मुजफ्फरनगर के मनीष कुमार ने 686 अंक पाकर दूसरा स्थान अर्जित किया गया। बालिका वर्ग में बागपत की ज्योति और निधि ने 678-678 अंक लेकर प्रथम, बागपत की विदेशी तोमर 672 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। इंडियन राउंड के सीनियर बालक वर्ग में में बागपत के शुभम, गौतम और उज्जवल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोनभद्र की जगवंती यादव ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। दोपहर तीन बजे से एलिमेशन राउंड शुरू किया गया जिसका परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा और सोमवार को ही प्रतियोगिता का समापन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। योगेन्द्र राणा, विकाश, कपिल, गौतम मौर्या, अभिषेक यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन बलराम कृष्ण यादव ने किया। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।