{"_id":"69ca09bd433911bab805078c","slug":"video-farmers-mahapanchayat-declares-do-or-die-battle-to-save-land-in-sonbhadra-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत में जमीन बचाने को आर-पार की लड़ाई का एलान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत में जमीन बचाने को आर-पार की लड़ाई का एलान, VIDEO
मधुपुर क्षेत्र के लोहरा, तकिया और बट गांव के किसानों ने लोहरा गांव के गुलरहवां बस्ती में किसान महापंचायत आयोजित कर प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। महापंचायत में किसानों के साथ भारतीय किसान यूनियन, समाजसेवी संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आंदोलन को व्यापक बनाने का संकल्प लिया।
महापंचायत में किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर पूंजीपतियों को नहीं सौंपेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय से लेकर विधानसभा और अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानों ने दो टूक कहा, लड़कर मरना स्वीकार है, लेकिन जमीन नहीं देंगे। किसानों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व अधिग्रहण की मौखिक जानकारी मिलने के बाद से ही क्षेत्र में बेचैनी बनी हुई है। बीते सप्ताह सर्वदलीय समिति का गठन कर उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण रोकने की मांग की गई थी। मगर संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर किसानों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के संरक्षण में निजी कंपनियां गुप्त रूप से सर्वे कर जमीन कब्जाने की तैयारी कर रही हैं, जो नियम-कानून के खिलाफ है। उन्होंने ऐसी कंपनियों को भी सख्त चेतावनी दी। किसानों ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है और यह लड़ाई गैर-राजनीतिक तरीके से लड़ी जाएगी। महापंचायत में बिरजू कुशवाहा, अजीत भारती, राकेश मौर्य, बलदाऊ यादव, बजरंगी कुशवाहा, कमलेश सिंह मौर्य, संजय यादव, धर्मदेव उपाध्याय, रामकेश पनिका, मनोज कुशवाहा, अशोक कुमार सिंह, दयालु प्रसाद, रामराज सिंह, मोहन कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, शत्रुघ्न मौर्य, रविशंकर, चंद्र प्रकाश एडवोकेट, कमलेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।