{"_id":"693e5d80b41df79f440fa87b","slug":"video-1554-students-skipped-jawahar-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-in-sonbhadra-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में 1554 ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, फिर भी हर सीट पर 40 दावेदार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में 1554 ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, फिर भी हर सीट पर 40 दावेदार; VIDEO
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 में प्रवेश के लिए शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा में 3214 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पंजीकृत विद्यार्थियों में 1554 ने परीक्षा छोड़ी। विद्यालय में कुल 80 सीटों पर प्रवेश होना है। इस लिहाज से हर सीट पर करीब 40 दावेदार है। परिणाम फरवरी तक घोषित होने की संभावना है।
जिले के 14 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दूरदराज से बच्चे अपने अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचे। वहां प्रवेश पत्र से मिलान के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली परीक्षा में कुल 4768 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इसमें 2569 बालक और 2199 बालिकाएं थीं। इनमें से 3214 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 1777 बालक और 1437 बालिकाएं रहीं। उपस्थिति का कुल प्रतिशत 67.4 रहा। रॉबर्ट्सगंज में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज में परीक्षा का केंद्र था। नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि छठवीं में कुल 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसमें से 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र और 25 प्रतिशत सीटें शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया में बालिकाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। उत्तर पुस्तिका को सील कर मूल्यांकन के लिए भेजा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।