{"_id":"6a4bdde9163398af91019ad8","slug":"video-city-echoes-with-cries-ya-hussain-martyrs-of-karbala-remembered-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"या हुसैन की सदाओं से गूंजा नगर, कर्बला के शहीदों को किया याद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या हुसैन की सदाओं से गूंजा नगर, कर्बला के शहीदों को किया याद; VIDEO
शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में सोमवार को हर्ष नगर से कदीमी ताजिया व अलम का जुलूस गम और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मातम कर इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
जुलूस से पहले शौकत हुसैन जाफरी के आवास पर मजलिस का आयोजन हुआ। इसमें कौशांबी से आए मौलाना शहंशाह हुसैन ने कर्बला की घटना का जिक्र करते हुए हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, सब्र और इंसानियत के पैगाम को याद किया। मजलिस के बाद कदीमी ताजिया और अलम का जुलूस पारंपरिक मार्गों से निकला। या हुसैन की सदाओं और नौहाख्वानी के बीच अकीदतमंदों ने सीनाजनी कर अपनी अकीदत व्यक्त की। जुलूस में सोनभद्र के अलावा वाराणसी, मिर्जापुर और ओबरा से आई अंजुमनों ने भी शिरकत की। वहीं रिजवी कटरा स्थित फतेह मोहम्मद के आवास से दुलदुल का जुलूस भी निकाला गया।हिदायत भाई के आवास के पास विभिन्न ताजिया व अलम के जुलूस एकत्र हुए। इसके बाद सभी अकीदतमंद मातम करते हुए स्थानीय कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। इस मौके पर तौकीर जाफरी, दानिश जाफरी, साबिर जैदी, हिदायतुल्ला खान, मुश्ताक खान, फरीद खान, असलम, रोशन खान, अब्बास रिजवी, असरफी खान, फतेह मोहम्मद, टोनी खान, वारिस अली, साजिद खान, अरशद सिद्दीकी, इमरान बक्शी, तनवीर खान, मिंटू, दानिश खान, रशीद अंसारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।