{"_id":"6a7dec1d357cbf1300028c73","slug":"video-demand-to-implement-agreement-asha-workers-stage-protest-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"समझौते को लागू करने की मांग, आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते को लागू करने की मांग, आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन; VIDEO
कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने छह फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुई समझौता वार्ता में 13 सूत्री मांगों पर बनी सहमति को लागू करने की मांग की।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि समझौते के बाद अपर प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आने के बावजूद समझौते को लागू करने के लिए अंतिम बैठक नहीं बुलाई गई। आशा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड और आशा आईडी बनाने सहित विभिन्न अभियानों की लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन में आयुष्मान भुगतान का राज्यांश बढ़ाकर 7500 रुपये करने, आशा कार्यकर्ताओं का आधार भुगतान 10 हजार रुपये करने, चार माह का मातृत्व अवकाश देने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अतिरिक्त पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा की राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।