{"_id":"6a7dec36c233b0996e05b08f","slug":"video-heavy-rain-washes-away-the-heat-and-submerges-roads-in-sonbhadra-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में तेज बारिश ने गर्मी को धोया, सड़कों को डूबोया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में तेज बारिश ने गर्मी को धोया, सड़कों को डूबोया; VIDEO
गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। करीब पौन घंटे तक हुई बारिश ने गर्मी को धो दिया तो नगर की सड़कें भी पानी में डूब गई। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो कर सर्विस लेन की सड़क पर फैल गया। इससे आवागमन करने वालों को जलालत झेलनी पड़ी। गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन को लोग मजबूर रहे। दूसरी ओर खेती-किसानी के लिए बारिश को बेहद फायदेमंद माना जा रहा है।
मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को सुबह मौसम साफ रहा। तीखी धूप के कारण लोग उमस से बेहाल रहे। दोपहर बाद अचानक से बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब सवा 12 बजे से एक बजे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। इसके बाद भी कुछ देर तक हल्की बारिश जारी रही। तेज बारिश का असर नगर की सड़कों पर दिखा। जलनिकासी का इंतजाम न होने से वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन की सड़क पर जगह-जगह पानी लग गया। सबसे खराब स्थिति धर्मशाला चौराहे के करीब थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।