{"_id":"69bd3e700f7c8bb1720e16b9","slug":"video-district-bar-association-president-arun-singh-general-secretary-rajendra-yadav-elected-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह, राजेंद्र यादव महामंत्री निर्वाचित; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह, राजेंद्र यादव महामंत्री निर्वाचित; VIDEO
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-26 के चुनाव में अधिवक्ताओं ने एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन कर दिया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट और मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट अरुण कुमार सिंह और महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट निर्विरोध चुने गए। उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदु यादव, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद पर चतुर्भुज शर्मा व संतोष कुमार यादव तथा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर आशुतोष कुमार पटेल व आशुतोष कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह, सचिव पुस्तकालय पद पर अभिषेक सिंह मौर्य तथा अन्य सचिव पद पर हरिद्वार एडवोकेट को जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भोला सिंह पटेल, अशोक कुमार पाठक, परमेश्वर सिंह, कृष्ण मुरारी, गुलाब वैश्य और अनिल कुमार सिंह का चयन हुआ, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्रकला गिरि, मार्तंड प्रताप सिंह, सुमन, राकेश कुमार सिंह, सुदेश कुमार और रमन कुमार शामिल किए गए। चुनाव प्रक्रिया को सहायक चुनाव अधिकारियों सुरेश सिंह कुशवाहा और राजकुमार पटेल ने संपन्न कराया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्य निर्मलेंदु कुमार श्रीवास्तव, मुस्ताक अली, रमेश चंद्र सिंह, छोटेलाल गौतम के साथ निवर्तमान पदाधिकारी जगजीवन सिंह, रोशनलाल यादव, रणजीत सिंह, पवन कुमार सिंह, हीरालाल पटेल, प्रदीप कुमार मौर्य, वीपी सिंह, फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।