{"_id":"6a4bddefe36c0d4d680d70e8","slug":"video-fair-price-shop-dealers-to-boycott-ration-distribution-margins-are-not-increased-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाभांश नहीं बढ़ा तो राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे कोटेदार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभांश नहीं बढ़ा तो राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे कोटेदार, VIDEO
सोनभद्र कलेक्ट्रेट में सोमवार को ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने विरोध प्रदर्शन कर जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कोटेदारों का कहना है कि खाद्यान्न एवं चीनी पर मिलने वाले लाभांश में वृद्धि और न्यूनतम आय गारंटी की मांग को लेकर अगस्त में राशन वितरण का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश के कोटेदारों को वर्तमान में मात्र 90 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलता है, जबकि अन्य राज्यों में इससे कहीं अधिक लाभांश एवं न्यूनतम आय की व्यवस्था है। बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान लाभांश से परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। एसोसिएशन ने मांग की है कि लाभांश बढ़ाने और मिनिमम इनकम गारंटी पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश के कोटेदार अगस्त के खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार करेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि इससे आम जनता को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी विभाग एवं शासन की होगी। इस मौके पर विनोद कुमार, अजय विश्वकर्मा, विनय कुमार कन्नौजिया, अयोध्या प्रसाद, मनोज, अजय कुमार आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।