{"_id":"6816118195cbcd39d90cd601","slug":"video-former-mla-hariram-spoke-in-sonbhadra-and-demanded-to-make-dudhi-district-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने के लिए सत्ताधारी दल के नेता गंभीर नहीं, सोनभद्र में बोले पूर्व विधायक हरिराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने के लिए सत्ताधारी दल के नेता गंभीर नहीं, सोनभद्र में बोले पूर्व विधायक हरिराम
सोनभद्र में जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा से जुड़े अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जमकर नारेबाजी की।
आंदोलन में शामिल चेरो समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की लड़ाई लंबे समय से हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ से हमारा प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है। अब बड़े जनसमूह के साथ राजनीतिक दल के लोग अपील करें तो जिला बनेगा। सत्ता दल के नेता पहल नहीं कर रहे हैं। इस वजह से लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। इस लड़ाई को तेज करना पड़ेगा। सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, रामपाल जौहरी, सत्यनारायण यादव ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से उठाई जा रही है। चुनावी सभा में कहा जाता है कि सरकार बनने पर दुद्धी को जिला बनाया जाएगा, लेकिन सत्ता में आते ही भूल जाते हैं। वर्ष 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार ने सिर्फ धोखा ही दिया है। प्रदर्शन में कैलाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, अभिनाथ यादव, पीसी गुप्ता, अमरावती देवी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।