{"_id":"69a53b460a3201c9ce0ec2b7","slug":"video-gayatri-was-crowned-miss-pallhari-indrajeet-was-crowned-mr-pallhari-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गायत्री को मिस पल्हारी, इंद्रजीत को मिस्टर पल्हारी खिताब मिला; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री को मिस पल्हारी, इंद्रजीत को मिस्टर पल्हारी खिताब मिला; VIDEO
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में तृतीय पूर्व छात्र सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गायत्री को मिस पल्हारी व इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी खिताब प्रदान किया गया। वहीं आकाशवाणी ओबरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दस विद्यार्थियों को स्टार ऑफ द पल्हारी खिताब प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता बब्लू धांगर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मऊकला उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभू नारायण सिंह, एआरपी रमेश कुमार सिंह व अरविंद कुमार सिंह की उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत, करमा नृत्य, भक्ति गीत, लघु नाटिका सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर डॉ. बृजेश महादेव के साथ आकाशवाणी ओबरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दस विद्यार्थियों को “स्टार ऑफ द पल्हारी” सम्मान से नवाजा गया। वहीं गायत्री को मिस पल्हारी तथा इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी का खिताब प्रदान किया गया। विजयगढ़ से आए जादूगर अनिल शर्मा के जादुई कार्यक्रम ने बच्चों व अभिभावकों का विशेष मनोरंजन किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया, जबकि संचालन डॉ. बृजेश कुमार सिंह महादेव ने की। इस मौके परपूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह, राज बहादुर सिंह, आरडी सिंह, शिवशंकर मसराम, दीपक मौर्य, पवन सिंह, रमेश कुमार, चंद्रिका सिंह, राम बहाल, सुदामा प्रसाद (ग्राम प्रधान), विन्दू (बीबीसी) आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।