{"_id":"69d9187d8ff4c2a53a0b1650","slug":"video-government-targeted-over-smart-meters-warning-of-agitation-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पर निशाना, आंदोलन की चेतावनी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पर निशाना, आंदोलन की चेतावनी; VIDEO
जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेता संदीप मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार और बिजली विभाग स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता की जेब काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी, किसान, मजदूर, नौजवान समेत हर वर्ग इस व्यवस्था से परेशान है।
संदीप मिश्र ने कहा कि एक ओर केंद्रीय बिजली मंत्री द्वारा यह कहा जा रहा है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सहमति से लगाए जाने चाहिए, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग बिना सहमति के मनमाने ढंग से मीटर लगा रहा है। उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों पर भी उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय मनमानी के चलते कई उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह चतरा ब्लॉक के डुबटिया गांव में आयोजित जनचौपाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घरों में केवल चार-पांच सीएफएल बल्ब जलते हैं, उन्हें दो से तीन लाख रुपये तक के बिजली बिल भेजे गए हैं, जो गंभीर जांच का विषय है। मोर्चा ने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और बढ़े हुए बिलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। कार्यक्रम में आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, नगेंद्र धागर, प्रमोद धागर, लाल बिहारी गोंड़, सत्यम पांडेय, सत्यम तिवारी, विजय चौहान, दिनेश चेरो, अनिल उरांव, कृष्णानंद गोंड आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।